फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बारमुला के उड़ी में भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
jammu kashmir news
बारामुला। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भाजपा ने कश्मीर घाटी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। भाजपा महासचिव (संगठन) अशोक कौल के नेतृत्व में उड़ी के बांदी टाउन में एक बड़ी रैली आयोजित की गई।
विज्ञापन


उड़ी में तिरंगा यात्रा में स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। रैली में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान अशोक कौल ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर विशेषकर बारामुला जैसे क्षेत्रों के विकास और शांति के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। उड़ी में तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और जम्मू-कश्मीर के लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए भाजपा की एक व्यापक पहल का हिस्सा है। पूरे घाटी में इसी तरह की रैलियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed