{"_id":"66b936357e3bf690ae0fd2d4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1004-419153-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कृषि भूमि पर ट्रांसमिशन टावरों की स्थापना से परेशान हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कृषि भूमि पर ट्रांसमिशन टावरों की स्थापना से परेशान हैं लोग
विज्ञापन
लेह। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष फुंसोग स्टेंजिन के नेतृत्व में जंस्कार का एक प्रतिनिधिमंडल एलजी बीडी मिश्रा से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। शागर योकमा के लोगों ने द्रास-जंस्कार ट्रांसमिशन लाइन के लिए उनके पैतृक कृषि भूमि पर ट्रांसमिशन टावरों की स्थापना/निर्माण के कारण हो रही समस्याओं और अन्य मांगों के बारे में बताया।
इस बैठक में सचिव पीडीडी विक्रम मलिक भी उपस्थित थे। स्टेंजिन ने उप राज्यपाल को अवगत कराया कि जंस्कार के शागर योकमा क्षेत्र के लोग उपलब्ध बंजर भूमि की बजाय उनकी पैतृक कृषि भूमि पर द्रास-जंस्कार ट्रांसमिशन लाइन के लिए ट्रांसमिशन टावरों की स्थापना/निर्माण के कारण परेशान हैं। उन्होंने ट्रांसमिशन टावरों की स्थापना/निर्माण को वैकल्पिक उपलब्ध भूमि पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया।
स्टेंजिन ने कई अन्य मांगों को भी उठाया। इनमें जंस्कार के फेई गांव में एक सर्कुलर रोड का निर्माण, जंस्कार उप-खंड में बीएसएनएल द्वारा चलाए जा रहे 4जी मोबाइल सैचुरेशन प्रोजेक्ट को तेज़ी से पूरा करने की आवश्यकता और स्कागम, अटिंग, रंटाक्शा, तुंगरी (थंग मोहल्ला) आदि में बहुउद्देशीय सामुदायिक हॉल के निर्माण की आवश्यकता शामिल है।
विज्ञापन
उप राज्यपाल ने सचिव पीडीडी विक्रम मलिक को साइट का दौरा करने और ट्रांसमिशन लाइन के लिए टावरों की स्थापना/निर्माण के लिए साइट के स्थानांतरण की संभावनाओं का पता लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टेंजिन को 4जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट और सामुदायिक बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण के मुद्दे पर अंडर सेक्रेटरी मोहित शर्मा से मुलाकात करने के लिए भी कहा। साथ ही उन्होंने सचिव पीडब्ल्यूडी को फेई में सर्कुलर रोड के निर्माण के मुद्दे को देखने के लिए कहा।