{"_id":"66b9373f955e0812e1059ca4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1004-419105-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ऋषि कश्यप स्वास्थ्य सेवा यात्रा” लद्दाख में स्वास्थ्य मिशन पर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ऋषि कश्यप स्वास्थ्य सेवा यात्रा” लद्दाख में स्वास्थ्य मिशन पर रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह। ऋषि कश्यप स्वास्थ्य सेवा यात्रा स्वास्थ्य मिशन पर रवाना हो गई। इसके तहत पांच दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण शिविरों की शृंखला का उद्घाटन चोगलमसर स्थित बीवीएन स्कूल में एक समारोह के दौरान किया गया। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन (एनएमओ) की टीम ने लेह हवाई अड्डे पर शिविर लगाया। दिन भर चले इस शिविर के दौरान 200 से अधिक श्रमिकों और अन्य लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें नि:शुल्क दवाएं प्रदान की गईं।
इस कार्यक्रम में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह के कृषि, कला और संस्कृति कार्यकारी पार्षद स्टेंजिन चोसफेल मुख्य अतिथि थे, जबकि लद्दाख फांदे त्सोगस्पा के अध्यक्ष डॉ. पद्मा गुरमेट और लद्दाख फांदे त्सोगस्पा के संगठन मंत्री बलविंदर सिंह विशेष अतिथि थे। एनएमओ के कार्यालय सचिव डॉ. मुकेश नगर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
डॉ. नागर ने ऋषि कश्यप स्वास्थ्य सेवा यात्रा के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में कुल 28 चिकित्सक शामिल हैं। अगले चार दिनों के दौरान ये चिकित्सक सात अलग-अलग टीमों का गठन करेंगे और लद्दाख के विभिन्न दूरस्थ स्थानों जैसे नुब्रा, हनले, अबरन, आर्यन वैली, परकाचिक, कोरजोक और बोध खरबू में मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण शिविर आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एनएमओ कई वर्षों से ऐसे शिविरों का आयोजन कर रहा है और देश भर के चिकित्सक आगे आकर मानवता की सेवा में स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक चिकित्सक की टीम एक बच्चे को गोद लेगी और उसकी स्कूली शिक्षा का प्रायोजन करेगी।
स्टेंजिन चोसफेल ने पूरे देश में लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में एनएमओ के प्रयासों की सराहना की और डॉ. नागर द्वारा प्रत्येक टीम द्वारा एक बच्चे को गोद लेने की घोषणा की प्रशंसा की।