{"_id":"605ba5288ebc3e8d2a1151ee","slug":"jammu-kashmir-news-search-rohingya-in-jammu-jammu-city-news-jmu2320630109","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेरिफिकेशन के लिए रोहिंग्याओं की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेरिफिकेशन के लिए रोहिंग्याओं की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रोहिंग्याओं की वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी है, लेकिन अब भी 400 से 500 रोहिंग्या बचे हैं, जिनका सत्यापन होना बाकी है। इनमें से कुछ बाहरी राज्यों हैदराबाद और बंगाल चले गए हैं और कुछ जम्मू में ही बस्तियों में छिपे हुए हैं। सीआईडी इनकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। दूसरे राज्यों को भी इनकी जानकारी दी गई है।
सूत्रों का कहना है कि सीआईडी ने 6 हजार के आसपास रोहिंग्याओं की वेरिफिकेशन कर ली है, जबकि बाकी के लोगों का पता लगाया जा रहा है। अभी 400 से 500 और रोहिंग्या हैं जिनका वेरिफिकेशन होना बाकी है। इनमें से 100 से 200 लोग बाहरी राज्यों में चले गए है, जबकि बाकी के नरवाल, बठिंडी, बाड़ी ब्राह्मणा और त्रिकुटा नगर से निकल अन्य रोहिंग्या बस्तियों में चले गए हैं। सीआईडी तालाब तिल्लो और इसके आसपास के क्षेत्रों में इनकी तलाश कर रही है।
उधर, कठुआ की उप जेल होल्डिंग सेंटर में रखे गए रोहिंग्याओं की संख्या 197 हो गई है। सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 6 हजार रोहिंग्याओं की वेरिफिकेशन हो गई है, जबकि बाकी के 400 से 500 की वेरिफिकेशन जारी है। इनमें से कुछ बाहरी राज्यों में भी चले गए हैं। जिसकी सूचना संबंधित राज्यों की पुलिस को दी गई है कि इनकी जांच करें। उल्लेखनीय है कि रोहिंग्याओं को पकड़ने की कवायद के बाद से ही कुछ लोगों ने अपनी लोकेशन बदल ली थी। यही एक कारण है, जिसकी वजह से इनकी वेरिफिकेशन में दिक्कत पेश आ रही है।