फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

टर्मिनल जंक्शन बनाने और भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। दिल्ली कटरा एक्सप्रेस हाईवे के लिए जिला के दियानी पंचायत के गांव चक जंगी सरगाल में टर्मिनल जंक्शन बनाने और भूमि अधिग्रहण का विरोध शुरू हो गया है। योजना के तहत गांव की लगभग 50 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य रमेश चन्द्र की अध्यक्षता में लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने टर्मिनल जंक्शन को कहीं और स्थानांतरित करने और एक्सप्रेस हाईवे के अधीन आने वाले घरों के बदले उचित मुआवजे की मांग की। डीडीसी सदस्य रमेश कुमार ने कहा कि यह लोग पिछले कई दशकों से कस्टोडियन जमीन पर खेतीबाड़ी करते आ रहे हैं। यही इनकी आजीविका का एकमात्र सहारा है। ऐसे में अगर उनकी जमीन एक्सप्रेस हाईवे टर्मिनल के लिए अधिग्रहित कर ली जाती है तो वह कहां जाएंगे। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि या तो टर्मिनल को कहीं और स्थानांतरित किया जाए या लोगों को जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इलाके में अधिकतर लोग खेतीबाड़ी या मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पाल रहे हैं और उनके बच्चों के पास जमीन के अलावा आजीविका का कोई और साधन नही है, लिहाजा सरकार को चाहिए कि टर्मिनल कहीं और बनाया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन, उपराज्यपाल व केंद्र सरकार से मांग की कि लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर स्थानीय निवासी प्रकाश चंद, तरसेम लाल, बंसीलाल, सुनीता देवी, नीलम कुमारी, संतोषी देवी, निशा देवी व गीता देवी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed