फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बच्चों को 10 किमी पैदल व 8 किमी ऑटो में सफर तय कर जाना पड़ रहा स्कूल

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुरमंडल। जिला सांबा के अंतिम छोर पर बसे डिगेड गांव के लोग गांव में सरकारी स्कूल बंद होने पर काफी परेशान हैं। बच्चों को 10 किलोमीटर पैदल और 8 किलोमीटर ऑटो से सफर तय कर प्राथमिक स्कूल जाना पड़ रहा है। लोगों ने अपनी समस्या उजागर करते हुए सरकार से इस स्कूल को दोबारा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव के नंबरदार ज्ञान सिंह, रसाल सिंह तथा अन्य का कहना है कि वर्ष 2005 में गांव के लोगों ने राजनेताओं और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के दफ्तरों के कई चक्कर लगाने के बाद गांव में प्राथमिक स्कूल खुलवाया था। उस समय स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए दो शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई थी। इससे गांव के बच्चों को अपने ही क्षेत्र में पढ़ाई करने की सुविधा मिल गई थी।
विज्ञापन

इस स्कूल के खुलने से पहले गांव के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर सफर कर दूसरे गांवों में पढ़ने जाना पड़ता था। गांव में स्कूल खुलने के बाद बच्चों को काफी राहत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार स्कूल में शिक्षकों के देर से आने और कई-कई दिन छुट्टियों पर रहने के कारण स्कूल में बच्चों की संख्या कम हो गई। इसके चलते सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत इस स्कूल को बंद कर दिया गया।
स्कूल बंद होने के बाद गांव के करीब एक दर्जन बच्चों को फिर से पहले की तरह लंबा सफर तय कर पढ़ाई के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। बच्चों को 10 किलोमीटर पैदल और 8 किलोमीटर ऑटो से सफर तय कर प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करनी पड़ रही है। इससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बच्चों को जंगली रास्तों से होकर हर रोज स्कूल जाना पड़ता है। इससे उन्हें और उनके अभिभावकों को जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि गांव में बंद पड़े स्कूल को दोबारा शुरू किया जाए, ताकि बच्चों को अपने ही गांव में सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से शिक्षा प्राप्त हो सके।

कोट



इस विषय पर जेडईओ पुरमंडल को विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के बाद कार्यवाही करेंगे।

-यशपॉल शर्मा, सीईओ सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed