{"_id":"69976ee3dd2b0908ee09a8b0","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-529-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुर मंडल में शिविर लगा कर लोगों में फलदार पौधे बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुर मंडल में शिविर लगा कर लोगों में फलदार पौधे बांटे
विज्ञापन
पुरमंडल। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एनवायरमेंटल सैनिटेशन एंड पब्लिक हेल्थ की तरफ से खड़ा मढ़ाना और मंडल गांव में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा सरकार की बहुचर्चित योजना “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाना था।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों को बड़ी संख्या में फलदार पौधे वितरित किए गए। लोगों ने उत्साहपूर्वक इन पौधों को ग्रहण किया और अपने खेतों व घरों के आसपास लगाने का संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि फलदार पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध बनाते हैं, बल्कि भविष्य में किसानों के लिए अतिरिक्त आय का साधन भी बन सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी उठाया गया। लोगों ने पुरमंडल से उत्तरवहनी विजयपुर तक गुप्त गंगा क्षेत्र में चेक डैम बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही देविका नदी से जुड़े संपर्क नालों में भी चेक डैम निर्माण की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र में पानी की किल्लत लगातार बढ़ रही है, विशेषकर गर्मियों के मौसम में जलस्तर काफी नीचे चला जाता है। यदि सरकार की ओर से इस संबंध में कोई ठोस परियोजना तैयार कर चेक डैम बनाए जाएं, तो इससे जल संरक्षण होगा और क्षेत्र के किसानों व आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।