{"_id":"698a406427d0e12da004bd19","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-505-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुढ़ा मोड़ रेलवे फाटक पर पुल निर्माण की मांग फिर तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुढ़ा मोड़ रेलवे फाटक पर पुल निर्माण की मांग फिर तेज
Tue, 10 Feb 2026 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
उत्तरवाहिनी विजयपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के पर खड़े बाहनो की कतार स्रोत पाठक
तीन दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित, फाटक बंद रहने से वर्षों से झेल रहे परेशानी
पुरमंडल। गुढ़ा मोड़ रेलवे फाटक पर पुल निर्माण की मांग फिर तेज हो गई है। पुरमंडल से विजयपुर वाया उत्तरवाहिनी सड़क मार्ग पर गुढ़ा मोड़ स्थित रेलवे फाटक लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस फाटक के कारण आसपास के करीब तीन दर्जन गांवों के लोगों का रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
हाल ही में रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते आठ दिनों तक इसे सभी वाहनों के लिए बंद रखा गया जिससे लोगों को 17 मील लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाकर आना-जाना करना पड़ा। फाटक दोबारा खुलने पर लोगों ने राहत की सांस तो ली लेकिन क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस स्थान पर जल्द से जल्द फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए।
ग्रामीणों के अनुसार दिनभर में सैकड़ों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। रेलगाड़ियों की आवाजाही के दौरान फाटक लंबे समय तक बंद रहने से मरीजों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि पुल निर्माण की घोषणा पहले भी हो चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों गोविंद राम शर्मा, हेम राज, ध्यान सिंह, महेश्वर प्रसाद, जोगिंदर शर्मा, गोपाल दत्त, प्रेम चंद, नानक चंद, पंडित सुभाष शर्मा और पंडित चरण दास सहित अन्य लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि गुढ़ा मोड़ रेलवे फाटक पर शीघ्र पुल का निर्माण कराया जाए।