{"_id":"698a418cda6e8b536f09f1ea","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-503-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरमंडल बस स्टैंड के पास बने शौचालयों की हालत सुधारने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरमंडल बस स्टैंड के पास बने शौचालयों की हालत सुधारने की मांग
Tue, 10 Feb 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर शौचालयों का बना बोर्ड का दृश्यस्रोत संवाद
- गटर टूटने से गुप्त गंगा में जा रहा दूषित पानी
- आस्था, स्वास्थ्य और रोजगार पर संकट
पुरमंडल । बस स्टैंड पुरमंडल में एमडीए एजेंसी की ओर से लोगों की सुविधा के लिए वर्षों पहले बनाए गए शौचालयों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। शौचालय परिसर के लिए बनाए गए गटर टूटने के कारण शौचालयों से निकलने वाला मल-मूत्र सीधे गुप्त गंगा में प्रवाहित हो रहा है।
स्थानीय लोगों फरीद मोहड़, बलबीर सिंह, गोविंद राम शर्मा और रामशरण का कहना है कि इस स्थिति से लोगों की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंच रही है। वहीं, आसपास के दुकानदारों ने बताया कि गटर की लगातार लीकेज और दुर्गंध के कारण ग्राहक दुकानों पर आना बंद कर चुके हैं जिससे उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार लगातार फैल रही दुर्गंध से आसपास के क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि उन्होंने इस स्थल की देखरेख से जुड़े विभागों के अधिकारियों तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा और खंड विकास अधिकारी को कई बार अवगत कराया, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि कुछ ही दिनों में शिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। ऐसे में शौचालयों को जल्द उपयोग योग्य बनाना आवश्यक है। स्थानीय लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जिला विकास आयुक्त से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर स्थित शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और गटर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।