फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पुरमंडल बस स्टैंड पर शौचालयों की हालत खस्ता

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुरमंडल। बस स्टैंड पुरमंडल में एसएमडीए एजेंसी की ओर से लोगों की सुविधा के लिए वर्षों पहले बनाए गए शौचालयों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। शौचालय परिसर के लिए बनाए गए गटर अब टूट चुके हैं। इसके कारण शौचालयों से निकलने वाला मल-मूत्र सीधे ऐतिहासिक गुप्त गंगा में प्रवाहित हो रहा है। स्थानीय निवासी फरीद मोहड़, बलबीर सिंह, गोविंद राम शर्मा और रामशरण का कहना है कि इस स्थिति से लोगों की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंच रही है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि गटर की लगातार लीकेज और दुर्गंध के कारण ग्राहक दुकानों पर आना बंद कर चुके हैं, जिससे उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, लगातार फैल रही दुर्गंध से आसपास के क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि उन्होंने इस स्थल की देखरेख से जुड़े विभागों के अधिकारियों, तहसीलदार बड़ी ब्राह्मण और खंड विकास अधिकारी को कई बार अवगत कराया लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने यह भी बताया कि कुछ ही दिनों में शिवरात्रि का पर्व आने वाला है, जिस अवसर पर इस स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में शौचालयों को जल्द उपयोग योग्य बनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जिला विकास आयुक्त से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर स्थित शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और गटर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि आस्था, स्वास्थ्य और आजीविका की रक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed