फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नगरोटा गांव में नवनिर्मित सूर्य फार्म भवन का उद्घाटन

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुरमंडल। पुरमंडल के नगरोटा गांव में भाजपा प्रदेश मंत्री अरुण कुमार शर्मा की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में नवनिर्मित सूर्य फार्म भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा तथा विजयपुर विधायक चंद्रप्रकाश गंगा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने हाल ही में घोषित केंद्र सरकार के बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बजट में भले ही टैक्स माफी जैसी लुभावनी घोषणाएं नहीं हैं, लेकिन यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि यह बजट मजदूरों, किसानों और युवाओं के हित में है तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनहित को मजबूत करता है।
विज्ञापन

सत शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा नई लागू की गई वीबी राम जी योजना के बारे में भी लोगों को जागरूक किया और कहा कि इस योजना से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण इलाकों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विपक्षी दलों पर इस योजना को लेकर गलत अफवाहें फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह योजना भविष्य में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को केंद्र सरकार के बजट की “कॉपी” बताते हुए कहा कि यह बजट केंद्र से धनराशि पर निर्भर है।
वहीं, विजयपुर विधायक चंद्रप्रकाश गंगा ने अपने संबोधन में कहा कि देश बाहरी ताकतों से नहीं डरता, लेकिन देश के भीतर सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने आपसी नफरत और सांप्रदायिकता फैलाने वालों से सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें वाइस प्रेसिडेंट रेखा महाजन, वाइस प्रेसिडेंट रशपाल वर्मा, जिला अध्यक्ष आशा रानी, मनमोहन सिंह (सह प्रभारी जिला सांबा), इंदु वजीर (महिला जिला अध्यक्ष सांबा), अजय शर्मा (किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष), बीडीसी चेयरपर्सन अरशद बेगम, पूर्व सरपंच जोगिंदर शर्मा, पूर्व सरपंच अनिल शर्मा, दीपक वर्मा, विक्की कुमार सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मंत्री अरुण कुमार शर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करते हुए बताया कि नगरोटा गांव के सदियों पुराने तालाबों की हालत बेहद खराब हो चुकी है और उनके पुनर्निर्माण की सख्त जरूरत है। साथ ही गांव की गलियों के निर्माण कार्य की मांग भी रखी।

उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर वाहिनी के नगरोटा गांव में बना खेल मैदान छह महीने पहले आई भारी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण बच्चों ने वहां खेलना बंद कर दिया है। उन्होंने आग्रह किया कि इस खेल मैदान का दोबारा निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को खेलने की उचित सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed