{"_id":"6a2dbbe5dbb7035fb1028fe0","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100510-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, कुल्फी विक्रेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, कुल्फी विक्रेता गिरफ्तार
Sun, 14 Jun 2026 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह क्षेत्र में एक बार फिर से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कुल्फी बेचने वाले व्यक्ति पर घर में अकेली 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा है। आरोपी मरजीत कुमार बिहार का रहने वाला है। मौजूदा समय में वह बिश्नाह के गांव भटेयारी में रह रहा है। बच्ची के माता-पिता ने बताया कि वह मजदूरी का काम करते हैं।
शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी दिहाड़ी लगाने के लिए गए थे। घर पर मासूम बेटी छोटे भाई और बहन के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी कुल्फी बेचने के लिए उनके घर के पास आया। मासूम को घर में अकेली देख उसको साथ ही एक खाली पड़ी झुग्गी में ले गया जहां पर उसने मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश की। बच्ची ने किसी तरह से बाहर निकाल कर शोर मचाया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। मासूम ने सारी घटना माता-पिता को बताई। इसके बाद बच्ची के परिजन ने बिश्नाह पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बिश्नाह पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिश्नाह थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।