{"_id":"6a14b3aadac509e37b053c5f","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100473-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कार ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कार ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर ही मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। कस्बे के जिंदड़ खुर्द रिंग रोड पर सोमवार सुबह लगभग दस बजे एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। मृतक की पहचान क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के रहने वाले सुरजीत कुमार (32) पुत्र हरबंस लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार सुरजीत कुमार स्कूटी पर रिंग रोड की सर्विस लेन से बिश्नाह से मीरां साहिब की तरफ जा रहा था। तभी रिंग रोड पुल से मीरां साहिब की तरफ जा रही कार ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत ज्यादा तेज थी। कार की टक्कर से सुरजीत कुमार रिंग रोड पर गिर गया। इसके कारण उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। कार स्कूटी को घसीटते हुए रिंग रोड से नीचे ले गई। हादसे में कार और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों की तरफ से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने सुरजीत कुमार को गंभीर हालत में बिश्नाह जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने सुरजीत कुमार को मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक सुरजीत कुमार शादीशुदा था और बाड़ी ब्राह्मण इंडस्ट्री में काम करता था। पुलिस ने बिश्नाह उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
इस दुखद हादसे के कारण सुरजीत कुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुरजीत कुमार के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों को विश्वास ही नहीं हो पा रहा था कि घर से कुछ मिनट पहले किसी काम के लिए निकला उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। बिश्नाह थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों गाड़ियों को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।