{"_id":"698ce44bae8992a8fe01e447","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100302-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिश्नाह में समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिश्नाह में समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
बिशनाह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता (फोटो संवाद)
Link Copied
बिश्नाह। बिश्नाह में बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सदोत्रा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। मंडल अध्यक्ष सुमित सदोत्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे, जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पंडित जी के विचारों को अपनाकर भाजपा को और मजबूत बनाएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरणा लेकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की और अंत्योदय का सिद्धांत दिया, जो आज भाजपा की नींव है। उनका जीवन समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के विचारों पर चर्चा की और समर्पण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।