फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: कूड़े के ढेर हटाने पहुंची नगरपालिका टीम, सफाई कर्मियों ने किया विरोध

Wed, 03 Jun 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 03 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
आरएस पुरा सफाई कर्मी जेसेवी  के  कूडा उठाने पर विरोध करते सफाई कर्मीस्रोत संवाद - फोटो : Archive
आरएस पुरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे में सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ो हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रही। इसके चलते बाजार और आसपास के क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। बढ़ती गंदगी से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका आरएस पुरा ने बाजार में लगे कूड़े के ढेर हटाने का प्रयास किया। मगर कर्मचारियों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। सफाई कर्मी यूनियन के प्रधान माईकल गिल ने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष मांगें रखने के बावजूद उनका समाधान नहीं किया गया है। इस कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि यदि लंबित मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। लगातार सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से बाजार में गंदगी बढ़ती जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान अन्य सफाई कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed