फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: जबरन इंजेक्शन लगाने से हुई मौत, तीनों युवकों पर हो कार्रवाई

Tue, 02 Jun 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 02 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
गांव सतराइयां के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला
विज्ञापन

परिजन ने तीन युवकों पर लगाया जबरन इंजेक्शन लगाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव सतराइयां के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद लोगों में रोष है। इस मामले को लेकर उप जिला अस्पताल परिसर में परिजन सहित गांव के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह दिलावर सिंह (32) अपने घर के कमरे में सो रहा था। इस दौरान गांव के तीन युवक उसके घर पहुंचे और उसे इंजेक्शन लगा दिया। परिजन का आरोप है कि इसके बाद दिलावर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां रविवार शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन का कहना है कि दिलावर सिंह की मौत उसी संदिग्ध इंजेक्शन के कारण हुई है। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई और मांग की है कि इसमें शामिल तीनों युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री भूषण डोगरा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर पुलिस प्रशासन से मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। डोगरा ने कहा कि यदि जांच में कोई व्यक्ति युवक की मौत के लिए जिम्मेदार पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सीमावर्ती इलाकों में नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। पुलिस की ओर से समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए और कारगर कदम उठाए जाएं।


आरएस पुरा पुलिस का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिजन की शिकायत के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed