फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: बाबा सिद्ध गोरिया के स्थान पर लगे मेले में उमड़ी संगत, किया गुणगान

Mon, 01 Jun 2026 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 01 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
आरएस पूरा बाबा सिद्ध गोरिया नाथ जी के स्थान पर लगे मेले में उमड़ी संगत, नमन करते हुए स्रोत  - फोटो : अमर उजाला/संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। गांव स्लैड में स्थित बाबा सिद्ध गोरिया के स्थान पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।

मेले के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें संगत ने बाबा सिद्ध गोरिया का गुणगान करते हुए भजन-कीर्तन किया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से बाबा जी की महिमा का वर्णन किया। मेले में पहुंचे लोगों के लिए लंगर एवं अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण का आनंद लेते हुए मेले में लगे विभिन्न स्टालों पर खरीदारी की। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बाबा सूर्यनाथ ने बताया कि बाबा सिद्ध गोरिया जी के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। तीन दिन तक चलने वाले मेले के अंतिम दिन सोमवार को दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र व बाहरी राज्य के पहलवान अपना जौहर दिखाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed