{"_id":"6a0e21b14f269e008e0e61c5","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103736-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरएस पुरा में विराट संत सम्मेलन शुरू, कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरएस पुरा में विराट संत सम्मेलन शुरू, कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा कस्बे के वार्ड 10 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में बुधवार को विशाल कलश यात्रा के साथ 16वां विराट संत सम्मेलन शुरू हो गया। बुधवार को महंत मदन जी महाराज की अध्यक्षता में एक कलश यात्रा निकाली गई। यह वार्ड नंबर 10 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से आरंभ हुई और कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए शामका स्थित पवित्र सरोवर में जाकर संपन्न हुई। यहां से पवित्र जल भर गया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, पूर्व नगर अध्यक्ष सतपाल पप्पी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष अंजू रानी, पूर्व पार्षद राज कुमार देविंदर शर्मा, दर्शन चौधरी, विजय चौधरी तथा रमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर महंत मदन लाल ने बताया कि वार्ड नंबर 10 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में 20 मई से लेकर 24 मई तक विराट संत सम्मेलन चलेगा।
महंत ने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि तथा शहीदों की याद में हर वर्ष इस विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसमें संत हिस्सा लेकर अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निहाल करते हैं। महंत ने बताया कि विराट संत सम्मेलन में नौजवानों को भी नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा कि नशा हमारे लिए कितना हानिकारक है। इस मौके पर मंत्री चौधरी श्यामलाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों के कारण ही जम्मू कश्मीर में शांति तथा आपसी भाईचारा है। उन्होंने कहा कि संतों के विचारों के माध्यम से ही इंसान नेक रास्ते पर चल सकता है। उन्होंने इस विशाल धार्मिक विराट संत सम्मेलन का आयोजन करवाने के लिए मंदिर कमेटी तथा स्थानीय लोगों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए ताकि सनातन धर्म को बढ़ावा मिल सके। इस मौके पर मंदिर कमेटी के देविंदर शर्मा ने आए हुए सभी लोगों का कमेटी की तरफ से स्वागत किया। इस मौके पर पूरे पार्षद राजकुमार, गारू राम उत्तम सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।