{"_id":"698e3ab47669b6d487080e3f","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103426-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच हुई फ्लैग मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच हुई फ्लैग मीट
Fri, 13 Feb 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। अरनिया सेक्टर के भूले चक में सुरक्षा बल पोस्ट पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अधिकारियों के मध्य वीरवार को फ्लैग मीटिंग आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सीमा पर पिछले दिनों के घटनाओं को लेकर चर्चा करना और आपसी समन्वय को मजबूत बनाना था।
मीटिंग के दौरान पाक रेंजर्स व सीमा सुरक्षाबलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की गलतफहमी या कोई विवाद होने पर आपसी बातचीत से सुलझाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई तथा दोनों पक्षों ने भविष्य में सीजफायर नियमों पर पालन करने पर सहमति जताई।