{"_id":"698ce4d4e8d9fb6fb3043195","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103419-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सूने घर से सोने के आभूषण व नकद राशि ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सूने घर से सोने के आभूषण व नकद राशि ले उड़े चोर
Thu, 12 Feb 2026 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा चोरी करने वाले घर में बिखरा पडा समान स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की शादी के रिसेप्शन में गया हुआ था परिवार
आरएस पुरा। कस्बे की वार्ड छह में बीती रात चोर सूने घर से सोने के आभूषण व नकद राशि ले उड़े। परिवार लोअर मुट्ठी में अमर ताज पैलेस में बेटी की शादी के रिसेप्शन में गया हुआ था। अश्वनी गुप्ता परिवार के साथ जब बुधवार दोपहर घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा होने के साथ अलमारी का लॉक टूटा हुआ देखा।
अलमारी के अंदर रखी सोने की ज्वेलरी और रुपये नहीं थे। आसपास के लोगों को घर में हुई चोरी के बारे में जानकारी देने पर लोग पहुंचे और आरएस पुलिस थाने में जानकारी देने पर पुलिस के घर में पहुंचने पर देखा कि कमरे के भीतर सामान बिखरा पड़ा होने के साथ अलमारी लॉक टूटा होने के साथ भीतर का लॉक टूटा था जिसमें पांच लाख रुपये और परिवार के आभूषण रखे थे। अश्वनी गुप्ता ने बताया कि वह घर की देखभाल के लिए दो महिलाओं को छोड़ गए थे। इसके बावजूद घर में चोरी हो गई। परिजन को रो-रोकर बुरा हाल था। अश्वनी गुप्ता के भाई नितिन ने बताया कि उनके परिवार के लोगों के सभी आभूषण अलमारी में थे। आरएस पुरा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ एफएसएल की टीम को बुला मौके पर से सबूत एकत्र करने के साथ घर में रखवाली के लिए रखी महिलाओं से पूछताछ कर इस मामले की जांच कर रही है।