फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी समाज ने निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
jammu kashmir news
आरएस पुरा प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी समाज की ओर निकाली शोभा यात्रा को झंडी दिखाते एसडीएम आरएस प
एसडीएम अनुराधा ठाकुर ने झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

आरएस पुरा। कस्बे में स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी समाज की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा निकाली गई। एसडीएम अनुराधा ठाकुर ने शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
बहन बीणा कुमारी की अध्यक्षता में कस्बे के बाजार में निकाली शोभायात्रा में ओम शांति के उद्घोष, भक्ति गीतों और आध्यात्मिक नारों से हरिहर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी की संचालिका बहन बीणा कुमारी ने बताया कि शिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का महापर्व है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों, शांति और सद्भावना का प्रसार करना है। इस दौरान भगवान शिव की झांकी सहित शांति, पवित्रता और आत्मिक जागरण का संदेश देती आकर्षक झांकियां शामिल थीं।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी दीदियों ने राजयोग ध्यान, आत्मशुद्धि और विश्व शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। नगरवासियों ने इस आयोजन को प्रेरणादायक और शांतिदायक बताते हुए इसकी सराहना की। इस शोभायात्रा में ब्रह्मकुमारी के भाई गिरधारी लाल, भाई फते चंद सहित कई लोगों ने ओम शांति के नारे लगाए। इस दौरान एसडीपीओ आरएस पुरा सरदार गुरमीत सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed