फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: 30 किलोमीटर का मार्ग मीरां साहिब कस्बे से कहां से जोड़ा जाएगा

विज्ञापन
jammu kashmir news
मीरां साहिब। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से ओल्ड जम्मू -सियालकोट रोड फोरलेन का निर्माण करवाए जाने पर क्षेत्र के लोग असमंजस में हैं। बाजार कमेटी मीरां साहिब के पूर्व प्रधान चौ. जनक राज का कहना है कि इस समय मीरां साहिब कस्बे के आगे ओल्ड मार्ग सेना की ब्रिगेड के अधीन होने पर फोरलेन का निर्माण कैसे हो पाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार व एनएचएआई को स्पष्ट करना चाहिए कि 1773 करोड़ रुपये की लागत से 30 किलोमीटर मार्ग कहां से मीरां साहिब कस्बे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीस वर्ष पहले मीरां साहिब बाजार की 40 दुकानें सड़क निर्माण की जद में आने पर कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। किरत सिंह का कहना है कि ओल्ड जम्मू-सियालकोट रोड फोरलेन का निर्माण करने पर सरकार को चाहिए कि लोगों के घरों व दुकानों को बचाया जाए ताकि इससे लोग बेघर न हों। उन्होंने कहा कि अब मार्ग का कार्य वेयरहाउस से आरम्भ होगा या तवी के चौथे पुल से, इसकी कोई जानकारी नही। मीरां साहिब कस्बे में दुकान चला रहे रूप लाल का कहना है कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए कोई बीच का रास्ता निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed