{"_id":"688533a9195bb726f40704da","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-102669-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पीढ़ी सतर्क रहें, स्कूल के आसपास नशा बेचने वाले की सूचना दे : एसडीपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पीढ़ी सतर्क रहें, स्कूल के आसपास नशा बेचने वाले की सूचना दे : एसडीपीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दबलैड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने कहा कि दुश्मन देश पाकिस्तान हमारी युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और नशीले पदार्थ ड्रोन व अन्य माध्यम से देश में पहुंचाने में लगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है। स्कूल के आसपास जहां फिर गली मोहल्ले में कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस की तरफ से सूचना को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है ऐसे में युवा पीढ़ी को देश को आगे ले जाने में हमेशा नशे जैसी बुरी आदतों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। उन्होंने स्कूल स्टाफ से भी आग्रह करते हुए कहा कि वह शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को नशे के साथ स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के बारे में भी जागरूक करे। स्कूल की प्रधानाचार्य सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।