{"_id":"688532f74980d3c532023dd8","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-102668-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरएस पुरा में कारगिल के शहीदो के परिजनों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरएस पुरा में कारगिल के शहीदो के परिजनों को सम्मानित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कारगिल विजय दिवस पर मॉडर्न पब्लिक सेकेंडरी स्कूल सीर भालाह की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन कर कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। स्कूल के चेयरमैन चौधरी रशपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेना के मेजर रोहित पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के साथ-साथ शहीदों के परिजन भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों की तरफ से अपने-अपने विचारों के माध्यम से कारगिल युद्ध की गाथाओं को मौजूद लोगों के समक्ष रखा गया और बताया कि किस तरह से कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को सबक सिखाया था। युद्ध के दौरान हमारे वीर सैनिक भी वीरगति को प्राप्त हुए थे। इसके अलावा विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से कारगिल युद्ध की कुछ तस्वीरों को प्रस्तुत किया जिसे लोगों द्वारा काफी सराहा गया।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी रशपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान आरएस पुरा क्षेत्र के सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के परिजनों को आज स्कूल प्रबंधन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया, ताकि नौजवान पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हर देशवासी को इन शहीदों पर हमेशा गौरव महसूस रहेगा जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देशभक्ति के प्रति प्रेरित करने के लिए स्कूल प्रबंधन की तरफ से समय-समय पर देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। शहीदों की वीर गाथाओं के बारे में विद्यार्थियों को बताया जाता है। इस मौके भारतीय सेना के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार साझा किए।