फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: निकासी न होने से मीरां साहिब-आरएस पुरा मार्ग पर भर रहा पानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
सड़क किनारे नाले का निर्माण न करने पर नारेबाजी करते लोग। - फोटो : rspura news
आरएस पुरा। मीरां साहिब-आरएस पुरा मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध न होने पर बारिश का पानी सड़क पर एकत्रित होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव कोटली शाह दौला, गेगिया मोड़ के पास कई स्थानो पर गड्ढे बनने पर पानी जमा होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी समस्या को लेकर वीरवार को किसान नेता चौधरी मोहन सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों ने सड़क एवं भवन निर्माण विभाग व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि मुख्य सड़क पर पानी की निकासी के लिए प्रबंध किए जाएं, अन्यथा आने वाले दिनों में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय विधायकों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेता चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी के लिए कोई ठोस प्रबंध न होने के कारण बारिश होने पर सारा पानी सड़क के बीचो-बीच जमा हो जाता है। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि पिछले दो दिनों के दौरान छोटे-मोटे सड़क हादसे भी पेश आए हैं लेकिन इस तरफ न तो संबंधित विभाग का कोई ध्यान जा रहा है और न ही जनता द्वारा चुने गए स्थानीय विधायक व संबंधित विभाग। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से रोजाना प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर विधायक तथा पूर्व मंत्री गुजरते हैं लेकिन इस तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं जा रहा है, जिस कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौधरी ने कहा कि पानी की निकासी के लिए सड़क के दोनों तरफ नाला बनाने के लिए टेंडर भी हो चुका है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क कई स्थानों पर तालाब का रूप धारण कर चुकी है और दो पहिया वाहन चालकों को आए दिन हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में भी इस विरोध प्रदर्शन को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed