{"_id":"687fede2e6ba0b1e6d05d324","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-102651-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गांव बडियाल ब्राह्मणा में लगा नया ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गांव बडियाल ब्राह्मणा में लगा नया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव बडियाल ब्राह्मणा में सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति के लिए बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। इससे किसानों को पंप सेट के जरिये खेतों में पानी लगाने से राहत मिलेगी। हालांकि बरसात के मौसम में पानी की कोई कमी नहीं है। बरसात के बाद फसलों को पानी देने में राहत मिलेगी।
पंचायत के पूर्व सरपंच बिन्नी शर्मा ने कहा कि किसानों को बारिश के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है, जिसके चलते समय पर खेतीबाड़ी नहीं करने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सुचेतगढ़ के विधायक प्रो. गारू राम से आग्रह करने पर उन्होंने नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया। इससे किसानों को सिंचाई के लिए सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति होगी।
उन्होंने कहा कि गांव बडियाल ब्राह्मण के कई किसान खेतों में सब्जियां लगाते हैं। इसके चलते गर्मियों के दिनों में पानी उपलब्ध नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब ट्रांसफार्मर लगवाने पर राहत मिलेगी। इस दौरान पूर्व सरपंच ओम प्रकाश भी मौजूद थे।