फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: अंबफला जम्मू से गांव दबलैड तक ई-बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को मिली राहत

विज्ञापन
jammu kashmir news
 सड़क की हालत में सुधार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन। - फोटो : meeran sahib news
मीरां साहिब। अंबफला जम्मू से गांव दबलैड गांव तक ई-बस सेवा शुरू किए जाने से ग्रामीणों को राहत मिली है। गांव लगोटिया व चक छियां के थोडू राम, हरबंस लाल, चरणदास, राजू सिंह आदि का कहना है कि अंबफला जम्मू से गांव दबलैड वाया मीरां साहिब ई बस सेवा आरम्भ किए जाने पर बीस गांव के लोगो को आने-जाने की सुविधा मिली है। इस मार्ग पर पहले बस सेवा नहीं होने पर लोगों को बस पकड़ने के लिए गांव कोटली मियां फत्ता जाना पड़ता था। अब गांव से ई-बस मिलने पर आरएस पुरा व जम्मू आने जाने की परेशानियों से राहत मिली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि मीरां साहिब से दबलैड गांव तक की सड़क की जर्जर हालत होने पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन करने के साथ उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की कि इस मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि ई-बस सेवा सुचारू रूप से चल सके और यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान कई महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed