फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बाइक सवार पुलिस जवान की स्मार्ट बस से हुई टक्कर, मौके पर मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
मीरां साहिब। आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर गाडीगढ़ इलाके में हुए हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। बारिश के कारण फिसलन के चलते बाइक नियंत्रण से बाहर होने के चलते स्मार्ट सिटी की बस से भिड़ गई। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी सिंबल मोड़ के रूप में हुई है। वह पुलिस विभाग में सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल था और मौजूदा समय में अतिरिक्त एसपी उधमपुर के साथ अटैच था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को पुलिस जवान मोटरसाइकिल पर सतवारी की तरफ जा रहा था। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन के चलते सतवारी के गाडीगढ़ इलाके में पहुंचते ही नियंत्रण बिगड़ गया। इसके चलते वह तेज रफ्तार जेकेआरटीसी स्मार्ट बस की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि जवान का सिर बस के पिछले टायरों के तले कुचला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने मोटरसाइकिल के दस्तावेजों से जवान की पहचान की। इसके बाद गाडीगढ़ पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। युवक को पुलिस की फ्लाइंग गाड़ी में जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मनप्रीत सिंह सिंबल मोड़ का रहने वाला था। वह पुलिस विभाग का कर्मचारी था। उसके दो बच्चे हैं। कुछ वर्ष पहले उसके बड़े भाई की भी सड़क दुर्घटना में ही मौत हो गई थी। करीब 6 माह पहले उसके पिता भी इस दुनिया से चल बसे थे। फिलहाल पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक में सिंबल मोड़ का बाजार भी बंद रहा
जवान मनप्रीत सिंह का शव जब दोपहर में सिंबल मोड़ पहुंचा तो हर आंख नम थी। इस दौरान सिंबल मोड़ बाजार की दुकानें भी बंद रहीं। लोग मनप्रीत के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनाएं व्यक्त कर रहे थे। शाम को गांव के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोगों ने नम आंखों के साथ मनप्रीत सिंह को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed