{"_id":"678570a337a770780102ccaa","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-101943-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरएस पुरा में एक दूसरे को रेवड़ियां बांटकर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरएस पुरा में एक दूसरे को रेवड़ियां बांटकर दी बधाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-युवाओं ने घरों में डीजे लगाकर नाचगाकर लोहड़ी मनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। लोहड़ी के के रंग में उपजिले के ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्र रंगे दिखे। लोगों ने एक-दूसरे को रेवड़ियां और मिठाइयां बांटकर बधाइयां दीं।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने पूरे पारंपरिक तरीके से लोहड़ी का पर्व मनाया। छोटे-छोटे बच्चों सहित युवाओं को अपने अपने तरीके से लोहड़ी मांगते हुए देखा गया। लोगों ने भी इनको रेवड़ी, मुंगफली व रुपये आदि उपहार स्वरूप दिए।
युवा वर्ग में लोहड़ी को लेकर काफी उत्साह दिखा। कुछ युवाओं ने घरों में डीजे लगाकर नाचगाकर लोहड़ी मनाई। दूसरी ओर आरएस पुरा मुख्य बाजार में भी पूरा दिन रौनक रही। इस त्यौहार का महत्व उन लोगों के लिए और बढ़ गया, जिनके परिवार में नई शादी हुई हो या नया मेहमान आया हो। ऐसे घरों में लोहड़ी के जश्न को काफी उत्साह के साथ मनाया गया। रात को लोगों ने परिवार के साथ मिलकर आग जलाकर लोहड़ी अर्घ्य दिया। कस्बो के चौराहो पर पर लोगों ने लोहड़ी दहन किया।