फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सीमा सुरक्षा बल ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
jammu kashmir news
परगवाल। सीमा सुरक्षा बल की 134वीं वाहिनी ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सीमा चौकी गडखाल में पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। इस मौके पर वाहिनी कमांडेंट प्रवीण कुमार रंजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार तथा औषधीय पौधे लगाए गए। इस मौके पर कमांडेंट ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जवानों की यह पहल देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने ग्रामीणों को भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए कहा। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट दिलबाग सिंह, डिप्टी कमांडेंट मदन लाल आर्य, कंपनी कमांडर रविंद्र कुमार समेत कई अधिकारी तथा जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed