{"_id":"6a4c0ea7c1f1125eed045fbd","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113456-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बब्बर नाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त सीमावर्ती गांवों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बब्बर नाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त सीमावर्ती गांवों का संपर्क कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव सारथी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित बब्बर नाला पुल के क्षतिग्रस्त होने से लोगों की आवाजाही एक बार फिर पूरी तरह बंद हो गई है। बीती रात हुई भारी बारिश के कारण स्थानीय लोगों की तरफ बनाया गया अस्थायी कच्चा मार्ग भी बाढ़ के तेज बहाव में बह गया।
स्थानीय निवासी अवतार सिंह, संदीप सिंह, सोहन सिंह, बलवीर सिंह ने कहा कि अगस्त 2025 में हुई भारी बारिश के दौरान बब्बर नाला पुल का एक हिस्सा बह गया था और संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद कई महीनों तक लोगों की आवाजाही बंद रही। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर कच्चा वैकल्पिक मार्ग तैयार किया, जिससे आवागमन किसी तरह बहाल हो सका।
उनके अनुसार पुल क्षतिग्रस्त होने के करीब आठ महीने बाद भी सरकार की ओर से स्थायी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया। अब ताजा बारिश के बाद अस्थायी मार्ग भी बह जाने से लोगों को राजपुरा पहुंचने के लिए 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का सीधा संपर्क राजपुरा से है। उनके अधिकांश दैनिक कार्य, बाजार, बैंक और अन्य जरूरी सेवाएं राजपुरा में ही उपलब्ध हैं। इसके अलावा क्षेत्र के कई बच्चे भी राजपुरा के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले आठ महीनों से क्षतिग्रस्त पुल की ओर सरकार ने ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में स्थानीय विधायक से भी कई बार आग्रह किया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों तथा केंद्र सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के एक दल ने भी निरीक्षण कर पुल की मरम्मत और आवागमन बहाल करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि बब्बर नाला पुल की जल्द से जल्द स्थायी मरम्मत कराई जाए ताकि सीमावर्ती गांवों के लोगों को राहत मिल सके और उनका राजपुरा से सीधा संपर्क फिर से बहाल हो सके।