{"_id":"6a35a8507e5c14094d00753e","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113163-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 25 दिन बाद समाप्त हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, कल से शुरू होगा सफाई कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 25 दिन बाद समाप्त हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, कल से शुरू होगा सफाई कार्य
Sat, 20 Jun 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
सांबा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बने गंदगी के ड़ेर
- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
हड़ताल के कारण गंदगी से भरे कस्बे के बाजार, गलियां और नालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद सांबा के सफाई कर्मचारियों की पिछले 25 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त हो गई है। सफाई कर्मचारी शनिवार सुबह से अपने कार्य पर लौटेंगे। हड़ताल के कारण कस्बे के बाजार, गलियां और नालियां गंदगी से भर गई थीं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
गौरतलब है कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी 26 मई से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। हड़ताल लंबी खिंचने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था और शहर में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। स्थानीय लोग भी कर्मचारियों के समर्थन में सामने आए और जम्मू-कश्मीर सरकार से उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार कर हड़ताल समाप्त करवाने की अपील की थी।
जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में श्रीनगर जाकर मुख्यमंत्री के सलाहकार से मुलाकात की। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री के सलाहकार ने कर्मचारियों को समय देते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि आगामी पवित्र अमरनाथ यात्रा को देखते हुए आम जनता और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। हड़ताल समाप्त होने से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही पूरे कस्बे में सफाई व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।