फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सांबा में सफाई कर्मचारी आज से हड़ताल पर

Tue, 26 May 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 26 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। शहरी स्थानीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जारी किया गया है। कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए चलेगी।
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रवि रंधावा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन व संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दे उठाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ज्ञापन में यूनियन ने मांग की है कि सात वर्ष से अधिक समय से कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। इसके साथ ही नगर परिषदों और नगर समितियों में सफाई कर्मचारियों के नए पद सृजित किए जाएं। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों को इंदिरा विकास योजना का लाभ देने और आवास सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन ने कहा कि वर्ष 2025 में भी कर्मचारियों ने आंदोलन किया था। इसे सरकार के आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया था। फिर 25 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक हड़ताल की गई लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। संगठन के अनुसार 26 मई से जम्मू-कश्मीर के सभी शहरी स्थानीय निकायों में सफाई सेवाएं पूरी तरह ठप की जाएंगी।


यूनियन ने चेतावनी दी है कि हड़ताल के दौरान नगर निकायों की सफाई व्यवस्था, नगरपालिका संचालन और सफाई वाहनों की सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed