Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: एसएसपी सांबा ने नशे के खिलाफ जन सहयोग की अपील की

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत बुधवार को पुलिस थाना घगवाल में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी सांबा अनुज कुमार ने की। उन्होंने नशे के खिलाफ लोगों से सहयोग करने की अपील की। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों, युवाओं, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संबंधों को मजबूत करना, लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सीधे सुनना तथा सांबा पुलिस द्वारा शांति, कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के प्रति विश्वास बढ़ाना था।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी सांबा ने कहा कि नशा समाज विशेषकर युवाओं के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से सांबा पुलिस के नशा मुक्त अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की ताकि एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने लोगों को सतर्क रहने और नशा तस्करी तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित जानकारी पुलिस के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नागरिकों को अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, किरायेदारों एवं मजदूरों का सत्यापन नजदीकी पुलिस थाने में करवाने की सलाह दी।

उन्होंने नशा तस्करी, गो-तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि उनकी जायज शिकायतों का समाधान किया जाएगा।


इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय सांबा सुमित शर्मा, एसएचओ पुलिस थाना घगवाल, प्रभारी पुलिस पोस्ट राजपुरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा सांबा जिले के अन्य पुलिस थानों में भी इसी प्रकार के थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed