Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पटवार संघ ने लंबित मांगों को लेकर डीसी कार्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिला मुख्यालय में ऑल जम्मू एवं कश्मीर पटवार एसोसिएशन ने पटवारियों पर बढ़ते कार्यभार के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। संगठन नेता संदीप सलाथिया, विक्रमजीत चौधरी, रघुवीर सिंह, नजीर मोहम्मद, हरदीप शर्मा, मो. रियाज के अनुसार उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कई बार सरकार को अवगत करवाया था लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से उन्हें हड़ताल पर आना पड़ा है। उन्होंने पटवारियों को दी जा रही बहुस्तरीय जिम्मेदारियों के युक्तीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल कार्यों की संख्या बढ़ने के बावजूद सरकार द्वारा आवश्यक ढांचा और उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इससे कर्मचारियों को अपने निजी संसाधनों का उपयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उनके अनुसार वर्तमान में पटवारी मैनुअल से डिजिटल प्रणाली में परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 46 ऑनलाइन सेवाएं भी दे रहे हैं। इससे जमीनी स्तर पर कार्यभार काफी बढ़ गया है। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2024 से लंबित पदोन्नत पटवारियों की पोस्टिंग, नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत लुक-आफ्टर पदों के लिए डीपीसी आयोजित करना तथा जम्मू संभाग में 2015 से लंबित गिरदावर कानूनगो की वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देना शामिल है। पटवार संघ ने प्रशासन से इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed