{"_id":"69e14cd58a1d7943950b1a0b","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111953-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एम्स विजयपुर में चलाया गया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एम्स विजयपुर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
सांबा, विजयपुर। एम्स विजयपुर में 1 से 15 अप्रैल तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का आयोजन किया गया। इस पखवाड़े में संस्थान के संकाय सदस्यों, एमबीबीएस एवं नर्सिंग विद्यार्थियों, प्रशासनिक कर्मचारियों, अस्पताल परिचरों तथा हाउसकीपिंग स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
पखवाड़े के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, अकादमिक ब्लॉक, अस्पताल वार्ड, हॉस्टल सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाए गए। विशेष रूप से आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर तथा आईपीडी जैसे संवेदनशील विभागों में सख्त स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
अभियान के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। एमबीबीएस एवं नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए निबंध और कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने इंटरेक्टिव कार्यक्रम आयोजित किए। सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में आउटरीच ड्राइव चलाकर लोगों को स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया।