फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: रामगढ़ में रोजगार मेला 150 अभ्यर्थी शार्टलिस्ट, 20 का मौके पर ही चयन

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के रामगढ़ में जिला रोजगार एवं काउंसलिंग केंद्र सांबा की तरफ से शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 24 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 600 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधी बातचीत की। इस दौरान 150 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 20 उम्मीदवारों का मौके पर ही चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया।
विज्ञापन


रोजगार मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में कैडिला फार्मास्यूटिकल लिमिटेड, सरस्वती एग्रो केमिकल्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, जय बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड, वीकेसी नट्स प्राइवेट लिमिटेड, अबिंजा फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, एस्ट्रोफाइन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, जीस फार्मा लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं। इन कंपनियों ने इंडस्ट्री, फार्मास्यूटिकल, कृषि, सिक्योरिटी, सेल्स सहित कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले बेरोजगार युवाओं को कंपनियों से सीधे जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार पाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से इन अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक रोजगार सांबा नरेश कुमार ने युवाओं को मिशन युवा पोर्टल पर पंजीकरण कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर पंजीकरण के बाद युवा सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रोत्साहनों का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत नैनो, एमएसएमई सनराइज एवं फोकस सेक्टर तथा मौजूदा उद्यम योजना जैसी सब्सिडी वाली वित्तीय सहायता योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजीकृत उम्मीदवारों को रोजगार विभाग द्वारा आयोजित अल्पकालिक निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed