{"_id":"699383432a09d8af6805ee06","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111008-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फिटनेस वाहनों को जम्मू ले जाने में आ रही दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फिटनेस वाहनों को जम्मू ले जाने में आ रही दिक्कतें
Tue, 17 Feb 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के सपवाल में बनाए गए सरकारी वाहन फिटनेस केंद्र को शुरू नहीं किए जाने पर वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। चालकों ने बताया कि वाहनों को जम्मू ले जाने के लिए कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहन का फिटनेस खत्म होने पर रास्ते में कई बार चालान कर दिया जाता है।
उन्होंने सांबा में बनाए गए वाहन फिटनेस केंद्र को शुरू करवाने की मांग की है। विनय कुमार, सुरेश शर्मा, विजय कुमार, नीरज कुमार और अशोक कुमार ने कहा कि निजी वाहन चालकों के साथ निजी स्कूल प्रबंधकों को भी स्कूली वाहनों की फिटनेस के लिए परेशानी बनी हुई है। लोगों ने बताया कि सपवाल में 14 करोड़ की लागत से 60 कनाल भूमि पर वाहन फिटनेस केंद्र बनाया गया है जिसमें अत्यधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। एक वर्ष से वाहन केंद्र बनकर तैयार है लेकिन आज तक चालू ही नहीं किया गया है।
कोट
कुछ दिन पहले परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों ने सपवाल में पहुंचकर जायजा लिया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही फिटनेस केंद्र को शुरू किया जाएगा।
- नीरज शर्मा, एआरटीओ, परिवहन विभाग सांबा