{"_id":"698ce3de51e66998f8059ab2","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-110937-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और 20.23 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और 20.23 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Thu, 12 Feb 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। पुलिस ने रामगढ़ क्षेत्र में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और 20.23 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
जानकारी के अनुसार थाना रामगढ़ की टीम ने राजपुरा-जट्टन रोड पर वाटर टैंक के पास विशेष नाका लगाया। इस दौरान गांव खौड़ से स्वांखा की तरफ जा रहे एक संदिग्ध पैदल व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उससे एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और 20.23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रंजू चौधरी निवासी कठार आरनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही हथियार, कारतूस और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना रामगढ़ में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति एक आदतन और कुख्यात अपराधी है। वह पहले भी कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लोक सेवक पर हमला, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।