{"_id":"6988ef4ed0794406ad009ebc","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-110882-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के नए पदाधिकारी चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के नए पदाधिकारी चुने गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की सामान्य परिषद की बैठक विजयपुर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारी समिति के सदस्यों का चुनाव संपन्न कराया गया।
इस बैठक में एसोसिएशन से संबद्ध छह क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया चार वर्षों की अवधि के लिए संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष जय राम शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप साम्बयाल, महासचिव राजू शर्मा, संयुक्त सचिव नरेश सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल दुबे नियुक्त किए गए।
बैठक की कार्यवाही की निगरानी जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दुश्यंत शर्मा ने पर्यवेक्षक के रूप में की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिले में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया।