फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सांबा के हरिमंदिर पंचायत में बनेगा 10 केवी का रिसीविंग स्टेशन

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के हरिमंदिर पंचायत में मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने वीरवार को 10 केवी के रिसीविंग स्टेशन का नींव पथर रखा। इस पर 7.23 करोड़ की लागत आएगी। इससे क्षेत्र के 27 गांवों के 2200 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। वहीं 700 किसानों को इससे पंप सेट चलाने की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार नसीर असलम वानी, स्थानीय विधायक सुरजीत सिंह स्लाथिया, उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन भी उनके साथ थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों ने इस परियोजना को लेकर सकारात्मक अपेक्षाएं जताई हैं। लंबी बिजली लाइनों के कारण गर्मियों में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। वोल्टेज कम होने और बार-बार फॉल्ट आने से न तो घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त बिजली मिल पाती थी और न ही किसानों को सिंचाई के लिए। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन ने यहां नया रिसीविंग स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके निर्माण से 11 केवी और 23 केवी लाइनों के माध्यम से लगभग 600–700 किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे उनके पंप और कृषि उपकरण सुचारू रूप से चल पाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण और बिजली बिलों को लेकर उठाई गई मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। सड़क परियोजना के संबंध में डीसी से बात कर आवश्यक योजना तैयार करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां तक बिजली बिलों का सवाल है, सरकार की पूरी कोशिश है कि किसानों पर बिजली का बोझ न्यूनतम रहे। सरकार एक यूनिट बिजली लगभग 11–12 रुपये में खरीदती है, जबकि किसानों को यह बिजली मात्र 1 से 1.5 रुपये प्रति यूनिट में उपलब्ध कराई जा रही है। यानी हर यूनिट पर लगभग 9.50 रुपये की सब्सिडी सरकार वहन कर रही है।
उन्होंने कहा कि उद्योग और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए जहां दरों में बढ़ोतरी की जाती है, वहीं किसानों को इस दबाव से बचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद यदि कहीं कोई समस्या आती है, तो उस पर पुनः विचार कर समाधान निकाला जाएगा।
सरकार का मानना है कि जवान और किसान देश की रीढ़ हैं, एक देश की रक्षा करता है और दूसरा देश को भूख से बचाता है। दोनों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।



विधायक सुरजीत सिंह स्लाथिया ने मुख्यमंत्री से मांग उठाई कि किसानों के बिजली के बिल माफ किए जाएं,ताकि किसानों का बोझा कुछ कम हो। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed