फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कृषि क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित स्केल ऑफ फाइनेंस प्रस्तुत किए

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के किसानों के लिए जिला स्तरीय तकनीकी समिति (डीएलटीसी) की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विकास आयुक्त सांबा आयुषी सूदन ने की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान विभिन्न लाइन विभागों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित स्केल ऑफ फाइनेंस प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न गतिविधियों के लिए वित्तीय आवश्यकताओं का आकलन किया गया। उपायुक्त ने प्रस्तुत सिफारिशों की समीक्षा करते हुए कुछ संशोधन निर्देशित किए। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि स्केल ऑफ फाइनेंस व्यावहारिक, यथार्थपरक और किसानों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप हो। संबंधित विभागों को जहां आवश्यक हो, वहां संशोधन कर अद्यतन स्केल ऑफ फाइनेंस शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन सहित विभिन्न लाइन विभागों के अधिकारी, केवीके के प्रतिनिधि, जेके बैंक के क्लस्टर लीड, आईकेएबी के क्षेत्रीय प्रबंधक, पीएनडी के जिला समन्वयक तथा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह बैठक किसानों को समय पर और उपयुक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed