फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बाबा चमलियाल मेले की तैयारियों को लेकर की समीक्षा

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। रामगढ़ के विधायक डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल और उपायुक्त सांबा राजेश शर्मा ने सोमवार को 26 जून को होने वाले बाबा चमलियाल मेले की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रमुख व्यवस्थाओं में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा और लाइटनिंग पर चर्चा हुई। इसके अलावा तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना किए जाने और अंतर-समन्वय सुनिश्चित किए जाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने परिवहन विभाग को यात्रियों के लिए सुचारू परिवहन सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। जलशक्ति विभाग को अतिरिक्त टैंकरों द्वारा पूरक, पीने के पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पर्यटन विभाग को आगंतुकों का मार्गदर्शन करने और सूचित करने के लिए जानकारीपूर्ण होर्डिंग्स और बैनर स्थापित करने के लिए कहा गया। एक निगरानी समिति खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मूल्य निर्धारण की देखरेख करेगी। इस बैठक में एसएसपी सांबा, जीएम डीआईसी, एसडीएम, तहसीलदार, नागरिक प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed