{"_id":"67880929ad39dd03e80e435e","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-104844-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस ने दो गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया, 19 गोवंश को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस ने दो गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया, 19 गोवंश को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिला पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। दो गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में गोजातीय तस्करों के चंगुल से 19 गोवंश को बचाया है। एक वाहन भी जब्त किया गया।
जिला पुलिस के अनुसार घगवाल पुलिस थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने टपयाल हाइवे पर नाका लगा कर वाहन जांच करते समय कठुआ की ओर से आ रहे एक ट्रक (पीबी06एन-8666) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। वाहन चालक ने नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की जान को खतरे में डालते हुए गति तेज कर दी और वाहन को नाका रोड बैरियर से टकरा दिया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सतर्क पुलिस ने वाहन को रोक लिया और जांच के दौरान वाहन के अंदर 19 गोवंश पाए गए जो क्रूर तरीके से बंधे थे और बिना किसी अनुमति से ले जाए जा रहे थे।
गोवंश तस्करों की पहचान शौकत अली और उमर खान दोनों निवासी डेरा बाबा तहसील और जिला रियासी के रूप में की गई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस थाना घगवाल में मामला दर्ज किया गया है।