फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सांबा कस्बे में पार्किंग नहीं होने से बाजारों में लग रहा जाम, कारोबार हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। कस्बा में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में बेतरतीब वाहनों के खड़े रहने से घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। इससे बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने जिला प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत करवाया, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते समस्या बरकरार है। बाजार में यदि कोई बड़ा वाहन आ जाए तो ऐसे में आम लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है। शहर के लोगों ने प्रशासन से शहर में खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर पार्किंग बनान को कहा है, लेकिन इस पर विचार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
कस्बे में पार्किंग नहीं होने से दुकानदारों को भी परेशानी आ रही है। यही नहीं कई लोग जाम देख कर दुकान पर आते ही नही हैं। वह आगे निकल जाते हैं। ऐसे में दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होता है।
विज्ञापन

-तेजेंदर सिंह, प्रधान व्यापार मंडल सांबा।
बाक्स
कस्बे के मुख्य बस अड्डे की साफ सफाई कर वाहनों को पार्क किया जा सकता है। नगर परिषद को बस अड्डे पर बिखरे कचरे को उठा कर कहीं बाहर फेंकना चाहिए। यहां पर छोटे-बड़े वाहन खड़े किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय पाधा, पूर्व पार्षद सांबा।
बाक्स
पार्किंग न होने से लग रहे जाम से कस्बे के पुराने बाजार चौहाटा चौक तक के दुकानदारों का कारोबार बिल्कुल ही चौपट होता जा रहा है। यदि किले के निकट पार्किंग बनाई जाए तो पुराने बाजार में कारोबार बढ़ सकता है। इसके लिए प्रशासन को भी संज्ञान लेना चाहिए।

रघुवीर सिंह, स्थानीय निवासी सांबा।
बाक्स
हमने एक प्रस्ताव जिला उपायुक्त को दिया था। इसमें हाईवे के निकट नगर परिषद की भूमि पर एक मल्टीपर्पज कांप्लेक्स बनाने का सुझाव दिया है। इसमें पार्किंग बन सकती है। सुंब मार्ग पर बस स्टाॅप के निकट बिजली विभाग के कार्यालय में खाली पड़ी भूमि, बाडर्र मार्ग के बाढ़ नियंत्रण विभाग के निकट जमीन के बारे में भी बताया था।
-पवन कोहली, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed