{"_id":"6a35a7cc58c25ff53c00bd26","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-113151-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वसीयत के आधार पर बहू बनी फर्म की मालिक, परिजन के दावे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वसीयत के आधार पर बहू बनी फर्म की मालिक, परिजन के दावे खारिज
Sat, 20 Jun 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
अदालत से
अदालत ने कारोबार की प्रोप्राइटरशिप पर बहू के अधिकार को दी कानूनी मान्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अतिरिक्त मुंसिफ (जेएमआईसी) सांबा की अदालत ने हार्डवेयर एवं सीमेंट कारोबार की प्रोप्राइटरशिप को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद का निपटारा करते हुए बहू के पक्ष में निर्णय सुनाया है। अदालत ने उन्हें दिवंगत कारोबारी की वैध उत्तराधिकारी मानते हुए संबंधित फर्म की प्रोप्राइटरशिप का अधिकार प्रदान किया।
अदालत में दायर वाद के अनुसार कारोबारी के निधन के बाद बहू ने दावा किया था कि वसीयत के आधार पर वह कारोबार की उत्तराधिकारी हैं और लंबे समय से व्यवसाय के संचालन में सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। परिवार के अन्य सदस्यों के उनके दावे का विरोध किए जाने के कारण मामला अदालत पहुंचा।
सुनवाई के दौरान अदालत ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर किसी भी संभावित आपत्ति के लिए अवसर दिया। मगर निर्धारित अवधि में कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। पक्षकारों के शपथ पत्रों और उपलब्ध साक्ष्य का अवलोकन करने के बाद अदालत ने वाद को स्वीकार करते हुए बहू को फर्म की वैध प्रोप्राइटर घोषित कर दिया। अदालत ने साथ ही अन्य पारिवारिक सदस्यों को उक्त कारोबार पर किसी भी प्रकार का दावा करने से स्थायी रूप से रोकने के आदेश भी जारी किए हैं।