{"_id":"6a2dba2ac71c4ecb42031094","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-113051-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू के टॉप-50 युवा लेखकों में टीएसयूएस के पांच छात्रों ने बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू के टॉप-50 युवा लेखकों में टीएसयूएस के पांच छात्रों ने बनाई जगह
Sun, 14 Jun 2026 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कॉलास्टिक राइटिंग कॉन्टेस्ट के दूसरे चरण के लिए चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा जिले के बड़ी ब्राह्मणा के निजी विद्यालय के पांच प्रतिभाशाली छात्रों ने स्कॉलास्टिक राइटिंग कॉन्टेस्ट, जम्मू एडिशन के दूसरे चरण (इंटरव्यू राउंड) के लिए क्वालिफाई कर जम्मू के टॉप-50 युवा लेखकों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इसके साथ ही ये छात्र जम्मू के टॉप-50 युवा लेखकों की सूची में शामिल हो गए हैं।
प्रतियोगिता में चयनित छात्रों ने रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता और लेखन कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता के पहले चरण में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से चुनिंदा प्रतिभागियों को इंटरव्यू राउंड के लिए चुना गया है।
छात्रों की सफलता के पीछे शिक्षकों के मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंग्रेजी शिक्षिका प्रतीक्षा और कक्षा अध्यापकों ने छात्रों को लेखन की विभिन्न विधाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया। वहीं, शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी अकादमिक हेड मुनमुन कोहली ने की।
विज्ञापन
विद्यालय प्राचार्य के सोनिका महाजन के अनुसार अब चयनित छात्र इंटरव्यू राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे जहां उनका मूल्यांकन रचनात्मकता, विचारों की स्पष्टता और अभिव्यक्ति के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता के अगले चरण को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह है। यदि वे आगामी दौर में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें क्षेत्र के उभरते युवा लेखकों में विशेष पहचान मिल सकती है।