{"_id":"6a1f3d14afb7b244ae0d86c2","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-112847-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा तैयारियों का एसएसपी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा तैयारियों का एसएसपी ने लिया जायजा
Wed, 03 Jun 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा को लेकर अधिकारियो के साथ सुरक्षा तैयारियों का जायज़ा लेते एसएसपी सांबा
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सांबा। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर एसएसपी सांबा अनुज कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी मुख्यालय तथा संबंधित थाना प्रभारी भी उनके साथ मौजूद थे।
एसएसपी ने सबसे पहले घगवाल के टप्याल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग नाके का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिस कर्मियों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी के दौरान सतर्क एवं चौकस रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टप्याल नाका जिला सांबा में अमरनाथ यात्रियों का प्रवेश द्वार है, इसलिए यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम जरूरी हैं।
इसके बाद एसएसपी ने नोनाथ आश्रम, ट्रांजिट कैंप दियानी, पलाह मोड़ और चीची माता मंदिर स्थित लंगर व ठहराव स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की उपलब्धता की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
एसएसपी ने कटली स्थित शिलावंती मंदिर में सीएपीएफ जवानों से भी मुलाकात की और यात्रा के दौरान उनकी जिम्मेदारियों एवं सुरक्षा संबंधी कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर सतर्कता बनाए रखने पर जोर देते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।