Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: लोअर कार्थोली में घर में महिला की हत्या मामले में रहस्य बरकरार

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र के लोअर कार्थोली में 35 वर्षीय अनुराधा की घर में हुई हत्या का मामले में अभी भी रहस्य बरकरार है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को मृतका का शव घर लाया गया। इसके बाद मंडल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि किसी संदिग्ध की गतिविधि का सुराग मिल सके। हालांकि, पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में जांच जारी होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


घटनास्थल की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार अनुराधा का घर घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है। इसके बावजूद किसी के घर में घुसने का आभास नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात के समय अनुराधा खाना खा रही थी और उसकी थाली में आधा खाया हुआ भोजन मिला है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि अचानक कोई घर में घुसा। इसके बाद हाथापाई हुई और हमलावर ने चाकू जैसी नुकीली वस्तु से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। कुछ लोग इसे पारिवारिक रंजिश का नतीजा मान रहे हैं जबकि कुछ का कहना है कि नशे के आदी किसी व्यक्ति ने चोरी या डकैती के इरादे से वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। इन अटकलों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। खासकर घरों में अकेली रहने वाली महिलाओं में असुरक्षा की भावना गहराई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जांच में तेजी लाई जाए और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed