{"_id":"6a0cc697845fc189da0eeb66","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-112579-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: समझौते के बाद आरोपी बरी, लापरवाही से वाहन चलाने पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: समझौते के बाद आरोपी बरी, लापरवाही से वाहन चलाने पर लगा जुर्माना
विज्ञापन
सांबा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सांबा की अदालत ने सड़क दुर्घटना से जुड़े एक मामले में आरोपी को आंशिक रूप से राहत देते हुए अहम फैसला सुनाया। अदालत ने समझौते के आधार पर आरोपी को कुछ धाराओं में बरी कर दिया, जबकि एक अन्य धारा में दोषी ठहराया।
थाना बाड़ी ब्राह्मणा में वर्ष 2018 में आरोपी परुषोत्तम लाल निवासी गांव देओली तहसील बिश्नाह जिला जम्मू के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलने संबंधी मामला दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान घायल और आरोपी के बीच आपसी समझौता हो गया। इसके बाद दोनों ने अदालत में संयुक्त आवेदन प्रस्तुत किया।
अदालत ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर समझौते को स्वीकार कर लिया और धारा 337 व 338 आरपीसी के तहत आरोपी को बरी कर दिया। हालांकि आरोपी ने धारा 279 आरपीसी के तहत लगाए गए आरोप को स्वयं स्वीकार कर लिया। अदालत ने यह सुनिश्चित किया कि आरोपी का इकबालिया बयान स्वेच्छा से दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की प्रकृति को देखते हुए अदालत ने नरमी बरतते हुए आरोपी को 1000 रुपये जुर्माना और अदालत उठने तक की सजा सुनाई।